Spread the love

भगवान शिव की पूजन से भक्तों की होती हैं मनोकामना पूर्ण, मंडा पूजा में मुख्य अतिथि रामगढ विधायक सुनिता चौधरी शामिल…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नं 26 कैथा में भक्तिमय माहौल में विधिपूर्ण शरीति से मंडा पूजा मनाया गया।मंडा पूजा में मुख्य अतिथि रामगढ विधायक सुनिता चौधरी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा में भगवान शिव की पूजा अर्चना होती हैं। भगवान शिव की पूजन से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि प्रतिवर्ष कैथा मंडा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इसी वर्ष भी मंडा पूजा भक्ति भाव से संपन्न किया गया।

इसी दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी के कर कमलो से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। आयोजित हवन अनुष्ठान में राजेश महतो, छतरधारी महतो, शक्ति महतो यजमान सपत्नीक शामिल हुए। मंडा पूजा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में मां पार्वती के पट का ग्रामीणों के द्वारा विधिपूर्वक पूजन किया गया।

मंडा पूजा के आयोजन से ग्रामीणों औंर क्षेत्र के लोगों में हर्षोल्लास हैं। उक्त मौके पर सचिव राजकुमार महतो, कोषाध्यक्ष देवधारी महतो, कौलेश्वर महतो, सुकर महतो, चुन्नीलाल महतो, गणेश महतो, ईश्वर ओहदार, बालदेव महतो, बहाली ओहदार, संजय करमाली इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Advertisements

You missed