Spread the love

यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने का एक आधारशिला है, पुर्व विधायक ममता देवी महिलाओं के साथ बैठ सुनी प्रवचन…

रामगढ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

दुलमी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत होन्हे पंचायत के बोंगासोरी में श्री श्री 1008 रुद्र प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।देर रात्रिकालीन प्रवचन में मुख्य अतिथि रामगढ़ पुर्व विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के पुर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, सम्मानित अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, होन्हे पंचायत के पुर्व मुखिया प्रत्याशी रविकांत महतो संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि जिस क्षेत्र में यज्ञ का जहां रूद्र महायज्ञ होता हैं।

शक्तियों का वास होता हैं। खासतौर से यज्ञ का धुआं से भगवान शिव महादानी हैं। क्षेत्र में के साथ-साथ पर्यावरण भी शुद्ध होता हैं।यज्ञमंडप की परिक्रमा की तथा घूम-घूमकर देवी-देवताओं की प्रतिमा का दर्शन किया। एवं हवन स्थल में जाकर माथा टेक समस्त रामगढ़ विधानसभा वासियों के सुख समृद्धि ओर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष बैजनाथ ओहदार , उपाध्यक्ष प्रकाश रंजन, सचिव गजेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष गोपाल महतो, पवन, महेंद्र ओहदार, राजन कुमार, अरविंद कुमार,खखु महतो, हेमलाल महतो, राजकुमार महतो, छोटन कुमार, करमू महतो,बहादुर कुमार,बलराम महतो, लिलेश्वर महतो सैकडों श्रद्धालु भक्त मौजूद थे।

Advertisements

You missed