सड़क दुर्घटना में युवक घायल, बाइक सवार पिरी बस्ती निवासी अशरफ हुसैन घायल …
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
Advertisements

Advertisements

जिले के भदानीनगर ओपी थाना क्षेत्र में महुआ टोला फोरलेन पर मंगलवार को ट्रैक्टर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार पिरी बस्ती निवासी अशरफ हुसैन घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अशरफ हुसैन अपने घर बरकाकाना से पतरातू की ओर आ रहा था। इसी क्रम में एक ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद घायल अशरफ को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। सूचना के बाद भदानीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया।
Related posts:

