Advertisements
Spread the love

साल्हान में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

Arjun Kumar …..✍️

अनगड़ा(राँची) । प्रखंड के साल्हान पंचायत अंतर्गत ग्राम साल्हान मंदिर टोला के समीप खिजरी विधायक  राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन युवा प्रखंड अध्यक्ष विशाल स्वांसी एवं शनिचरवा पाहन ने संयुक्त रूप से किया। पिछले 10 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी खिजरी विधायक  राजेश कच्छप को मिलते ही उनके प्रयास से मात्र दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। अनगड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत ट्रांसफार्मरों की स्थापना एवं उद्घाटन से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत व्यवस्था में सुधार से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर बसंत चौधरी, संतोष पांडेय, धनेश्वर स्वांसी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed