Spread the love

अमर शहीद लांस नायक राजकुमार महतो का 19 वां पुण्यतिथि मनाया गया,इस अवसर पर बच्चों के लिए खेल का भी आयोजन किया …

 

राँची/अनगड़ा( अर्जुन कुमार प्रामाणिक ) । सहादत दिवस आयोजन समिति मासु मंझिला टोली हेसल के तत्वाधान में अमर शहीद लांसनायक राजकुमार महतो का 19 वां पुण्यतिथि का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उनके आदम कद प्रतिमा पर शहीद के माता देवमंती देवी, पत्नी जयप्रभा महतो, बड़े भाई अमर नाथ महतो, दोनों पुत्र गौरव महतो, अंकित महतो, के साथ मुख्य अतिथि रामटहल चौधरी पूर्व सांसद, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,  पारसनाथ उरांव पूर्व विधायक प्रत्याशी, रणधीर कुमार चौधरी, डॉ राकेश किरण महतो, सुरेंद्र कुमार महतो,  राजेंद्र शाही मुंडा, देवेंद्र नाथ महतो, सुमित कुमार महतो, अनुराधा मुंडा, कविता देवी ,उमेश बड़ाईक देवकी महतो, मद्रा मुंडा, जेपी महतो, बासुदेव महतो  माल्यार्पण कर उन्हें याद किए।

शहादत दिवस आयोजन समिति के द्वारा शहीद के परिवार को सम्मानित किया गया । माता देवमणि देवी पत्नी जयप्रभा महतो बड़े भाई अमरनाथ महतो दोनों पुत्र गौरव कुमार अंकित कुमार और उनकी बहन संजयोती देवी उपस्थित रहे। बालक बालिकाओं का क्रॉस कंट्री दौड़ किया गया क्रॉस कंट्री दौड़ का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पारस नाथ उरांव खिजरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी के द्वारा फीता काटकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, अजीत महतो नाइटिंगेल नर्सिंग कॉलेज अतीश महतो,  हेसल पंचायत मुखिया कविता देवी, पंचायत समिति सदस्य मुद्रा मुंडा, सखीचंद महतो, मोहन महतो, विमला देवी ज्योतिष महतो, ग्राम प्रधान देवराज पहान,  ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली  उप मुखिया दुर्गा महतो उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा के द्वारा एंबुलेंस शान्ति व्यवस्था बहाल रखने के के लिए अनगड़ा पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा ।

सीनियर बालक ग्रुप विजेता प्रथम स्थान पारसनाथ महतो द्वितीय स्थान संजय महतो तृतीय स्थान चंदन महतो, एवं सांत्वना पुरस्कार सुनील कुमार महतो, सुमित कुमार,राकेश महतो, रतन लाल महतो,  पवन कुमार, दिनेश बेदिया, सूरज महतो, बालिका सीनियर वर्ग विजेता प्रथम कोमल रंजन, द्वितीय रोशनी कुमारी, तृतीय श्वेता कुमारी, के अलावे संताना पुरस्कार रिया कुमारी, मधुश्री रानी, आरती महतो, अंजली महतो, गरिमा कुमारी, संजना कुमारी, दीपिका कुमारी को पुरस्कार प्रदान किया गया ।


बालक जूनियर वर्ग  प्रथम –राजन पहान, द्वितीय प्रदीप कुमार, तृतीय पृथ्वीराज महतो के अलावे अमर नायक, विक्की महतो, अविनाश कुमार, साहिल मुंडा, प्रकाश महतो, अनमोल महतो, पियुष करमाली, जूनियर वर्ग बालिका प्रथम स्थान मोनिका कुमारी, द्वितीय दीक्षा कुजुर, तृतीय साक्षी कुमारी के अलावे संताना पुरस्कार नेहा कुमारी, कृतिका कुमारी, साक्षी कुमारी, ज्ञानी कुमारी, संजना कुमारी, शीतल कुमारी, अनुष्का महतो शामिल है। सभी विजेताओं को नगद राशि मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। शाम 5:00 बजे मासू पतरा टांड में शहीद राजकुमार महतो खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया जिसका मुख्य अतिथि जयप्रभा महतो विशिष्ट अतिथि कविता देवी हेसल पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मुद्रा मुंडा, कारीनाथ महतो,‌ जगरनाथ महतो, अर्पणा सोलंकी शामिल रहे। ग्राम प्रधान देवराज पहान के द्वारा पूजा अर्चना किया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी गण विष्णु महतो, रामेश्वर महतो, सकलनाथ महतो, विशेश्वर मुंडा सूरज महतो, राम चरण महतो,  रितू लाल महतो, धनेश्वर महतो, बालेश्वर महतो सोनेलाल महतो, सोमरा मुंडा, राजेंद्र महतो, गबेश्वर महतो, वीरेंद्र महतो, शिव नारायण महतो धनंजय व अन्य शामिल रहें ।

Advertisements

You missed