Advertisements
Spread the love

 

भारतीय मजदूर संघ की बैठक बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन के पास ममता देवी की अध्यक्षता में सपन्न, आप संगठित हो आपका शोषण कोई नहीं कर सकेगा… ममता देवी…

 

संवाददाता :- मौसम कुमार गुप्ता, दुमका (झारखंड)

Advertisements

भारतीय मजदूर संघ की सहिया, सहिया साथी संघ की बैठक बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन के पास ममता देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री गंगाधर शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद यादव जी उपस्थित रहे। जिला मंत्री गंगाधर शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ पूरे देश की सबसे बड़ी श्रमिक संगठन है और मजदूर हित के लिए हमेशा आवाज उठाते रहा है संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना है और दबे कुचले मजदूर किसान को अधिकार दिलाना है जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद ने कहा कि संगठन में बहुत बल होता है अगर आप सभी संगठित हो जाएंगे तो आप का शोषण कोई नहीं कर पाएगा।

सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए जरमुंडी प्रखंड का शीला मुर्मू को अध्यक्ष, नीलिमा सील एवं नूतन देवी को उपाध्यक्ष, ममता देवी को सचिव, निभा देवी को सहसचिव एवं मनी हेंब्रम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिला सह संयोजिका सरोज कुमारी शर्मा, अजोला देवी, कुंती देवी, रूमा देवी, राधिका देवी, छमिया देवी, मनोहर मंडल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजिका सरोज शर्मा ने किया।