Spread the love

किसानों को दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने दलहनी फसलों का महत्व एवं उसका भंडारण को लेकर विस्तार पूर्वक बताया…

राँची/ अनगड़ा : प्रस्तावित आदिवासी आदर्श पंचायत नवागढ़ में दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र ,रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी रॉंची के द्वारा समुह प्रथम पंक्ति प्रत्येक्षण योजना अन्तर्गत पंचायत के रंगामाटी बरवाटोली, बड़कीगोड़ाग, एवं नवागढ़ खक्सीटोली आदि गॉंवों मे चना, तीसी एवं गर्मा मुंग का प्रत्येक्षण किया गया है। इसी कड़ी मे आज रंगामाटी बरवाटोली एवं बड़कीगोड़ाग गॉंव में आज फिल्ड डे कार्यक्रम का किया गया । कार्यक्रम में रंगामाटी बरवाटोली के किसान बीरसा बेदिया के खेत मे लगे चना फसल का क्रोप कटिंग की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने दलहनी फसलों का महत्व एवं उसका भंडारण को लेकर विस्तार पूर्वक बताया। एवं दैनिक अहार मे मोटे अनाज का उपयोग करने की सलाह दी। मैके पर संतोष बेदिया, महाबीर बेदिया, हरिचरण बेदिया, बीरसा बेदिया, जयराम बेदिया, पोदीना मुण्डा, बलसाय मुण्डा, ललसाय मुण्डा, धनीराम बेदिया, नान्हू बेदिया, सुगन देवी, कवित्री देवी, रिता देवी, चैती देवी ,सोनी कुमारी, आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed