Spread the love

हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के द्वारा मोटे अनाज के सेवन करने संबंधी 2023 को मिलेट उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है…

मोटे अनाज अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने  –  केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री  अन्नपूर्णा देवी

राँची/नामकुम/ अर्जुन कुमार । हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के द्वारा मोटे अनाज के सेवन करने संबंधी 2023 को मिलेट उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज मोटे अनाज का जागरूकता अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा  आरती कुजूर की अध्यक्षता में नामकुम प्रखंड के चंदा घासी पंचायत के अंतर्गत चूरू गांव के कैरियर पॉइंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया। मिलेट् उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री आदर अन्नपूर्णा देवी  थी । मोटे अनाज के जागरूकता अभियान में उन्होंने मोटे अनाज के सेवन के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा मोटा अनाज के सेवन से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे जंक फूड खाकर हमने अपनी आयु को कम कर लिया है अनेक तरह की बीमारियां अपने शरीर में पैदा कर ली है।

आज हमारे पूर्वजों का दिया हुआ संस्कृति को हम भूल रहे हैं जिसका नतीजा अस्वास्थ्य होकर हम हॉस्पिटल का चक्कर काट रहे हैं इसलिए मोटे अनाज का सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ ही नहीं मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ होंगे।इस उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में हटिया  विधायक नवीन जयसवाल  इस जागरूकता अभियान में शामिल होकर कहा हमारे देश की विरासत, देश की संस्कृति को हम भूलते जा रहे है उन्होंने पूरे देश में किसानों को मोटे अनाज उपजाने और खाने का आह्वान किया ।आज हमें अपने जीवन शैली को सुधारने की जरूरत है । आरती कुजूर ने इस उत्सव के संबंध में कहा कि हमारे पूर्वज आज मोटे अनाज खा कर सौ वर्षों तक जीवित रहते थे हम आज मोटे अनाज की उपयोगिता को भूलते जा रहे हैं और पतला अनाज खा कर खुद को बीमार कर रहे हैं .

उत्सव जागरूकता कार्यक्रम मे कई किसानों को सम्मानित किया जो मोटे अनाज का उत्पादन करते है,साथ ही आठवीं बोर्ड में बेहतर करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया संदीप मुंडा, स्कूल के प्रबंधन अशोक कुमार मेहता स्कूल के प्रिंसिपल  पूनम बेक तथा भाजपा प्रदेश की शर्मिला रजक  ,गौतम गोप, पंचायत समिति सदस्य अनिता टोप्पो, सरिता पांडे , अरुण मुंडा,मुन्ना मुंडा, बेला एक्का,महामंत्री मंजू लता दुबे, सीमा सिंह,पूनम केरकेट्टा, नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम , रंजीता सिंह , सुचिता सिंह , रेखा महतो, पिंकी खोया,अंजलि लकड़ा ,लक्ष्मी कुमारी, शकुंतला जयसवाल ,रागिनी सिन्हा, हटिया मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा तथा गुड्डू सिंह  सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा गांव के ग्रामीण,बच्चे उपस्थित हुए।

Advertisements

You missed