Advertisements
Spread the love

मासु गांव के चौपाल में ग्राम प्रधान देवराज पहान का नेतृत्व में ग्रामसभा का बैठक किया गया…

अनगड़ा  Arjun Kumar । प्रखंड के हेसल पंचायत अंतर्गत मासु गांव के चौपाल में ग्राम प्रधान देवराज पहान का नेतृत्व में ग्रामसभा का बैठक किया गया । मौजा मासु खाता संख्या 44 कुल रकवा 5 एकड़ 73 डिसमिल भूमि को भूमिमाफ़ियाओं द्वारा जाली दस्तावेज बनाकर भूमि को हड़पने का मामला सामने आया है । भूमि के मूल रैयत कारीनाथ महतो ने बताया कि भूमिमाफ़ियाओं द्वारा भूमि को हड़पने के उद्देश्य से जाली दस्तावेज बनाया गया है और 1 फरवरी 23 को हथियार के बल पर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था जो नाकाम हो गया जिसकी सूचना अभिलम्ब अनगड़ा थाना को दिया गया जिसमें एक आल्टो कर अनगड़ा पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है । ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भूमि की कोई भी व्यक्ति खरीद बिक्री करता है तो ग्रामसभा से अनुमति लेकर ही करें यदि गांव में सक्षम व्यक्ति है तो बाहर के लोंगो को भूमि न बेचा जाय । बैठक में उपस्थित जगरनाथ महतो ने बताया कि मासु गांव से भूमिमाफ़ियाओं को खदेड़ा जाय । मौके पर पूर्व उपमुखिया मुलु महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Advertisements

You missed