Spread the love

33 वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम ऊना रवाना, अमित तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल किट देकर रवाना किया और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी…

रांची ब्यूरो । हिमाचल प्रदेश के ऊना में आगामी 12 से 14 मई 2023 तक आयोजित होने जा रही 33वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम प्रतिनिधित्व करने जा रही है । उक्त जानकारी झारखंड राज्य थ्रोवॉल संध के संयुक्त सचिव नीरज वर्मा ने दी । झारखंड जूनियर थ्रोबॉल बालक एवम बालिका टीम आज रांची रेलवे स्टेशन से हिमाचल के लिए रवाना किया गया । रवानगी से पूर्व झारखंड प्रकृति के संरक्षण एवम संवर्धन के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहे परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष अमित तिवारी ने खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisements

इस दौरान खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे है उनका झारखंड टीम में चयन ही उनकी पहली सफलता है और यह खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है। मैं सभी खिलाड़ियों को अगले स्तर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अपनी क्षमताओं का निरंतर विकास करते रहेंगे। जब खिलाड़ी अपनी क्षमताओं में निरंतर विकास करते रहेंगे तो स्वतः खेल के परिणाम अनुकूल होंगे।

झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के सचिव नगीना कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान खेल के प्रतिस्पर्धाओं में मानसिक टच का योगदान बढ़ गया है। अब खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा की आज सभी अभिभावक एवम खेल संघ के लोग यहां खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए उपस्थित है, यह अवश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम निम्न है,
बालक टीम, राहुल थापा, सिकंदर कुमार, मो रेहान आलम, अभय कुमार सिंह, बादशाह, मो. जाहिद अंसारी, अंशुमान राज, रूपचंद बास्के, संजीत हेंब्रम, राज लोहरा, शाहिल लोहरा ;कप्तान आदित्या कुमार वर्मा, राज कच्छप, इंद्रजीत महतो, अहसान अंसारी, आकाश महतो, गौतम सिंह, प्रशिक्षक नीरज वर्मा ;प्रबंधक।

बालिका टीम, नीलम महतो, पूजा महतो, सालगे मार्डी, सीता रानी बासके, पल्लवी सिंह, बिहुला हांसदा, निशा कुमारी, अंजना कुमारी, संतोषी कुमारी, वर्षा कुमारी ;कप्तान कंचन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कौशल्या कुमारी, राहिल नाग, श्रेया सिंह, सुकांता कुंडू ;प्रशिक्षक सुनीता महतो ;प्रबंधक

टीम को झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता. नगीना कुमार. जमील अंसारी. नीरज वर्मा. सोनू सिंह. देवव्रत कुमार. सुनील चक्रवर्ती. राजेश सिंह. क्वीन ठाकुर आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
धन्यवाद।

 

Advertisements

You missed