Advertisements
Spread the love

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए संजय नायक, अमर कुमार बाउरी ने किया स्वागत

(रांची, अर्जुन कुमार)-   नरेंद्र मोदी सरकार की गरीबों के प्रति उदार रवैये और बीजेपी पार्टी के नीति सिद्धांतों से  प्रभावित होकर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के गेतलसूद निवासी कांग्रेस नेता श्री संजय नायक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाऊरी के धुर्वा स्थित आवास पर संजय नायक को माला और पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया !
इस दौरान श्री अमर कुमार बाऊरी ने कहा कि आज दलित समाज की निगाह सिर्फ भाजपा की ओर है। सही तौर पर देखा जाए तो दलितों का आर्थिक,सामाजिक व राजनीतिक विकास भाजपा सरकार में ही संभव है! आज बाबा साहेब डा० भीम राव अम्बेडकर के सही मायने में कद्र सिर्फ और भाजपा ही कर रही है! केंद्र सरकार के गरीब कल्याणकारी योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दलित- आदिवासी ही उठा रहे हैं!
वही, प्रदेश मंत्री कमलेश राम ने कहा कि हाल के दिनों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का समाज के प्रति संघर्ष, कार्य एवं सक्रियता जिस तरह बढ़ी है इससे राज्य के अंदर लाखों की संख्या में निवास करने वाले दलितों का उम्मीद बढ़ी है । यही कारण है कि लगातार दलित समाज के अगुवा या जनता भाजपा का दामन थाम रहे हैं ।
इस अवसर पर रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज राम,सुरेश राम,भाजपा धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव,अशोक राम,सुरेंद्र राम,राजेश नायक के अलावे सैंकड़ों लोग उपस्थित थे!

Advertisements

You missed