Spread the love

आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का बैठक सम्पन्न, संगठन की

संरचना को मजबूत करना और बुद्धिजीवी मंच का विस्तार  पर

प्रकाश डाला गया ….

 

अनगड़ा (Arjun Kumar)। आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का एक आपातकालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो के नेतृत्व में किया गया । राँची जिला के पूर्व बुद्धिजीवी मंच के जिला उपाध्यक्ष देवब्रत चौधरी ने बताया कि पार्टी में सभी तरह के संगठन की संरचना को मजबूत करना होगा और पंचायत स्तर तक पदाधिकारियों को चयनित कर पार्टी के नीति सिद्धांत को बताते हुए कार्यभार सोपना है। सज्जाद आलम ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच का विस्तार पुनः सभी जिले के सभी प्रखंडों में करना है और बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ना है। अगला बैठक बुद्धिजीवियों का 16 अक्टूबर रविवार को 11 बजे से कांगड़ा के डाक बंगला परिसर में तय किया गया ।

मौके पर केंद्रीय सचिव राजेंद्र शाही मुंडा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, वीरेंद्र सिंह भोक्ता, जिला सचिव राजेश पहान, जिला सह कोषाध्यक्ष आतिश महतो, प्रखंड बुद्धिजीवी मंच के पूर्व सचिव बृजलाल महतो, उपाध्यक्ष बालेश्वर महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू खान, मद्रा मुंडा जीतराम महतो, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Advertisements

You missed