Advertisements
Spread the love

सीएम हेमंत सोरेन नहीं पहुंचे ईडी कार्यालय, मांगा तीन सप्ताह

का समय, कार्यकर्त्ताओं के विरोध की आशंका पर ईडी परिसार

छाबनी में तबदील …..

रांची ब्यूरो: प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था. वही सीएम हेमंत सोरेन को साहेबगंज खनन मामले और प्रेम प्रकाश
के पास मिली सबूतों के आधार पर गुरुवार को उनसे पूछताछ होनी थी, लेकिन वो ईडी दफ्तर नहीं गए. सीएम सचिवालय का कर्मी गुरुवार को करीब 3.30 बजे हेमंत सोरेन का जवाब लेकर ईडी ऑफिस पहुंचा. सीएम के द्वारा भेजे गए पत्र में उन्होंने ईडी से तीन सप्ताह का वक्त मांगा है.

Advertisements

वही जेएमएम के कार्याकत्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन को लेकर ईडी कार्यालय में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती किया गया । ईडी के द्वारा पिछले कई दिनों से हो रही कार्रवाई में कई बड़े कारोबारी और राजनीतिक चेहरे सामने आए हैं. जिसे लेकर ईडी के पदाधिकारियों ने अंदेशा जताया था कि राजनीतिक चर्चित चेहरे से पूछताछ के दौरान कार्यकर्ता या समर्थकों के द्वारा विरोध किया जा सकता है. इसी को लेकर ईडी के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज कर सुरक्षा की मांग की थी. जिसके बाद आज भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है.

You missed