
मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा
फुटबाॅल टूर्नामेंट संपन्न…..
नामकुम ; प्रखंड के लालखटंगा पंचायत के नया भूसुर स्कूल मैदान में सात दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, विशिष्ट अतिथि जयंत जयपाल सिंह मुंडा एवं अंतू तिर्की उपस्थित थे। फाइनल मैच पुरुष वर्ग में तीन घरवा एफसी बनाम हुलहुडु एफसी के बीच खेला गया।


जिसमें प्लेंटी शूटआउट से तीन घरवा एफसी एक गोल से विजेता रही। वहीं, महिला वर्ग में डहु एफसी बनाम जेएसएसपीएस खेलगांव के बीच खेला गया। जिसमें प्लेंटी शूटआउट से जेएसएसपीएस खेलगांव तीन गोल से विजेता बनी। पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार नगद व उपविजेता टीम को 1 लाख नगद सहित मोमेंटो, महिला वर्ग में विजेता टीम को 25 हजार एवं उपविजेता टीम को 15 हजार नगद सहित मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप मुंडा, पुष्पा तिर्की, रामावतार केरकेट्टा, कारर्मेंला कच्छप, जिता कच्छप, पतरस तिर्की, रितेश उरांव, राजेश, विक्रम, महादेव, निकोल्स, अनिल, विजय, अमित, अजीत, विमल सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

