
टाटीसिलवे में शांति समिति का बैठक
संपन्न, नशाखोरी और छेड़खानी पर
प्रशासन की पैनी नजर…..
राँची /नामकुम (अर्जुन कुमार) दुर्गा पूजा व रावण दहन को लेकर टाटीसिलवे थाना परिसर में थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली के नेतृत्व में शांति समिति का बैठक किया गया । इस बैठक में टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के 8 पूजा कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया. कमेटियों ने अपनी- अपनी समस्याएं रखीं जिसमें पानी, बिजली, ट्राफिक और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था शामिल है. थाना प्रभारी ने समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने पूजा कमेटियों को भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जिसमें पंडाल में सी सी टी वी अग्निशामक यंत्र, रोशनी की व्यवस्था सहित क्षेत्र में नशीली पदार्थों की खरीद बिक्री एवं सेवन शामिल है.


साथ ही साथ नशीली पदार्थों का सेवन कर उत्पात मचाने वालों की जानकारी देने को कहा है ताकि इस पर रोक लग सके. पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए प्रशासन नशे पर रोक, तेज़ वाहन चलाने वालों और छेड़खानी करने वालों की धरपकड़ करते हुए शहर की विधि व्यवस्था पर पैनी नज़र रखी जाएगी.
इस बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार मुंडा विद्या सागर दिनेश कुमार मिथुन कुमार चंद्रप्रकाश पांडेय अरुण कुमार कोंग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता अशोक कुमार मिश्र , भाजपा वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी राजन शाहू टाटी मुखिया कृष्णा पहान चतरा पंचायत ग्राम प्रधान क्रिस्टो कुजूर चतरा पंचायत मुखिया सोहन मुंडा ब्रजेश सिंह सुरेन्द्र ठाकुर राजीव शाहू गौतम कुमार समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित हुए ।

