Advertisements
Spread the love

शरद पूर्णिमा के अवसर पर दीप दान महोत्सव का आयोजन……

मुरी (संदीप पाठक) – सिल्ली नीचे टोला शिव मंदिर प्रांगण में रविवार के इस्कॉन अनुमोदित हरेकृष्ण नामहट्ट संघ सिल्ली के तत्वावधान में  शरद पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीधाम मायापुर के वरिष्ठ ब्रह्मचारी तुष्ट रामदास प्रभु के द्वारा कार्तिक मास में दीपदान का महत्व व दामोदर भगवान की लीला को विस्तार पूर्वक वर्णन किया। वहीं उपस्थित सभी भक्तों द्वारा दामोदर अष्टकम गीत गाकर दीपदान किया गया।

इस दौरान खीर पुरी महाप्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए  इस्कॉन नामहट्ट के चक्र सेनापति बल्लभ निताई दास उर्फ बुद्धदेव कुशवाहा ने बताया कि पूरे कार्तिक मास में सिली के अलग-अलग क्षेत्र में दीपदान का आयोजन किया जाएग उसी का आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में धनंजय वासुदेव दास, अंगद प्रभु, शोभाराम, जीतू, कलावती देवी, नेहरवती देवी, देवदूती, समदर्शी श्यामदास, रोहित प्रभु, रितेश, उमा सुंदरी, देवेंद्र प्रभु, कर्मा कोइरी, तपन प्रभु आदि का सराहनीय योगदान रहा।