Advertisements
Spread the love

आजसू पार्टी द्वारा पंचायत स्तरीय एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट पैका पंचायत जरगा मैदान में सम्पन्न…

रांची (अर्जुन कुमार) अनगड़ा प्रखंड में शनिवार को आजसू पार्टी द्वारा पंचायत स्तरीय एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उराँव के सौजन्य से 4 टीमों के बीच पैका पंचायत जरगा मैदान में सम्पन्न हुआ ।  पैका टुंगरी टोला की टीम प्लेंटि शूटआउट 2.1 से जीता और उपविजेता जरगा की टीम रही जिसमें सभी टीमों को पुरस्कार राशि 1500रू0, 1000रू0, 500रू0 के साथ जर्सी और फुटबॉल देकर सम्मानित किया गया ।
मौके पर आजसू पार्टी पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उराँव ने कहा आजसू पार्टी द्वारा पंचायत से प्रखंड स्तर पर बड़े पैमाने पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा जिसमें हर पंचायत से एक टीम भाग लेगी और उन्हें अच्छे खिलाड़ी के रूप में उसे सम्मान दिया जायेगा ताकि उसे उनकी प्रतिभा के अनुसार उसे पहचान मिले आजसू पार्टी 2024 में झारखंड की दिशा और दशा बदलने के लिए युवाओं को आगे आना होगा ।

Advertisements

आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो जिला उपाध्यक्ष झारखंड आंदोलनकारी जलनाथ चौधरी, संजय महतो, बिष्णु महतो, गोपाल महतो, मादी उराँव, जीतराम महतो, जयमसी तिर्की, फुलेंद्र महतो,राजेश उराँव, अजित कच्छप, महादेव उराँव,जगदीश मुंडा, वरदान लिंडा, रोहित मुंडा,दसरथ उराँव, मनोज उराँवआदि तमाम खिलाड़ी गण मौजूद रहे ।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित