Advertisements
Spread the love

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं …

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी संरक्षण देने से इनकार करते हुए 23 जून तक के लिए सुनवाई टाल दी। अभिषेक झा के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यह एक व्यवसाई हैं और इनकी बेटी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।

Advertisements

इसीलिए इसकी देखभाल के लिए इन्हें अग्रिम जमानत दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन पर गंभीर आरोप हैं। जब यह इस तरह के कार्य में लिप्त थे तभी इन्हें सोचना चाहिए था। और इन्हें हम अग्रिम जमानत देने के पक्ष में नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इनकी पत्नी पूजा सिंघल को बीमार बच्ची की देखभाल के लिए दो बार अग्रिम जमानत दी गई है। इसलिए इन्हें राहत देने के पक्ष में नहीं हैं।