Advertisements
Spread the love

तालाब सौंदर्यीकरण पथ निर्माण लोगों चेहरे में खुशी . . .

  • मांडू / रामगढ़ : इन्द्रजीत

मांडू विधायक जेपी पटेल विकास कार्य को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में जेपी पटेल का ध्यान सिर्फ छोटे से बड़े विकास कार्य को लेकर सेवटा के समाजसेवी वर्ग लोगों ने पटेल के आवास पहुंचे। भाजपा मांडू विधायक जेपी पटेल मांग पत्र सौंपा गया। मांडू विधायक जेपी पटेल से विकास कार्य के लिए जनता-जनार्दन की समस्याओं का समाधान करने को लेकर वार्ता हुई। स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इसी लिखित मांग पत्र के अनुसार मांडू विधायक जेपी पटेल ने कहा कि इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यानाकर्षित करते हुए कहना हैं कि मांडू विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत अंतर्गत योजनाओं को कार्य सम्पादन कराने की अनुशंसा की जाती हैं। नगर पंचायत सेवटा वार्ड संख्या 08 में प्रज्ञा केंद्र के समीप चारदीवारी तोरणद्वार गेट निर्माण,सेवटा तालाब के समीप सामुदायिक भवन का निर्माण,तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, किशोर प्रसाद के घर से लेकर रामचन्द्र प्रसाद के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, उक्त तालाब से लेकर राम चन्द्र प्रसाद के घर तक नाला का मरम्मति कार्य किया जाए। इसके लिए रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता लिखित पत्र में अनुशंसा किया गया। मांडू विधायक के प्रतिनिधि संजय शाह ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर हमलोग यहां आये हैं। क्षेत्र में सिर्फ विकास ही विकास होगा। हमें पुर्ण रुप से विश्वास हैं। उक्त मौके पर परमेश्वर साहू, नरेश साहू, मांडू विधायक प्रतिनिधि संजय शाह,राजेश प्रसाद, संदीप साहू, सुनील साहू एवं सुबोध साहू इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed