Advertisements
Spread the love

मुफ्त अधिवक्ता व निःशुल्क कानूनी सेवा उपलब्ध कराना ही डालसा का लक्ष्य

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar….✍️

राँची । 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत कांके प्रखंड के बाढ़ू पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों की कानूनी सेवा योजना पर विशेष जोर
रांची, 4 जुलाई 2026: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के दिशा-निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के मार्गदर्शन में चल रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को कांके प्रखंड के बाढ़ू पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की “वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवा योजना” की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक स्वीकृति विनाया ने कहा कि यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों को मुफ्त अधिवक्ता, कानूनी परामर्श तथा पेंशन, वृद्धाश्रम एवं स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने बाल श्रम निषेध अधिनियम, साइबर अपराध तथा बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी। पीएलवी राजेंद्र महतो ने 18 जुलाई को आयोजित होने वाली चेक अनादरण (धारा 138 एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत की जानकारी दी। वहीं शारदा देवी एवं बबीता कुमारी ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। पीएलवी संगीता देवी एवं देवंती कुमारी ने बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। फुलेश्वरी देवी तथा संध्या कुमारी विश्वास ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधि के छात्र-छात्राएं पृथ्वीराज, आयशा अहमद खान, इसिता सिंह, प्रियंका कुमारी, पीएलवी शारदा देवी, बबीता कुमारी, संगीता देवी, देवंती कुमारी, राजेंद्र महतो, भानु देवी, फुलेश्वरी देवी, सरिता कुमारी, संध्या कुमारी विश्वास तथा चालक राजा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर डालसा की टीम द्वारा विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट एवं लीफलेट का वितरण किया गया।

You missed