
गवांदेवती मंदिर निर्माण से आदिवासी समाज की आस्था और विश्वास बढ़ेगी : पारसनाथ उरांव
राँची / अनगड़ा (अर्जुन कुमार) । 20 जुलाई बीसा पंचायत छोटकी गोड़ांग में आदिवासियों की पूर्वजों की गवांदेवती मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों का समाजिक बैठक हुवा जिसके मुख्य अतिथि आजसू पार्टी पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उराँव ने कहा आदिवासियों की गवांदेवती माँ आदिकाल से हमारे गाँव समाज की रक्षा करते आएं और हम उन्हें पेड़ पौधों के नीचे उसकी पूजा पाठ सदियों से करते आएं हैं लेकिन अब समय बदल गया और समय के साथ हमे आने वाले पीढ़ी को भी बदलना है

हमारी अपनी रीति रिवाजों और संस्कृति को जिंदा रखने के लिए गवांदेवती मंदिर का निर्माण करने की जरूरत है क्योंकि गाँव के देवी-देवता की सही से पूजा पाठ करने से पानी बरसात समय पर होती है रोग दुःख में हमारी गांव देवता साथ देता है इसे समाज के लोगों का उत्थान होता है इसलिए गवांदेवती मंदिर निर्माण से आदिवासी समाज की आस्था और विश्वास बढ़ेगी और गवांदेवती माँ मंदिर के लिए जो भी सहयोग होगा हम आपके साथ हैं क्योंकि सेवा धर्म करने से मन को प्रसन्ता मिलती है
मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलेश्वर उराँव,सचिव जीवधन बेदिया,कोषाध्यक्ष-जेठू भोगता,आजसू पार्टी पंचायत अध्यक्ष-योगेंद्र महतो,ग्राम प्रभारी-मानेश्वर महतो,गवांदेवती मंदिर पाहन दुखु पाहन,सनीचरवा उराँव, हरसनाथ भोगता,रन्थू भोगता,मनीराम भोगता, महेश बेदिया,नारायण भोगता,सहीराम बेदिया,जेठू बेदिया,बिरसा उराँव, आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित थे ।

