Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

टाटीसिलवे में दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क पार कर रहे वृद्ध की ऑटो की चपेट में आने से मौत

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar….✍️

नामकुम(राँची) । रांची–पुरुलिया मुख्य मार्ग पर आज रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद अनियंत्रित होकर ऑटो पलट जाने से उसमें सवार करीब 2 से 3 यात्री घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। एक महिला के पैर तथा दूसरी महिला के हाथ में फ्रैक्चर होने की सूचना है। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान वरुण (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कचरा बीनकर अपना जीवन-यापन करता था और टाटीसिलवे सवीतान  के पीछे रहता था। बताया जा रहा है कि वह रांची–पुरुलिया मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मंगल बाजार से यात्रियों को लेकर टाटीसिलवे से अनगड़ा की ओर जा रहा एक ऑटो उसकी चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने वृद्ध को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक सामने आने के कारण ऑटो वरुण से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वरुण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ऑटो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही टाटीसिलवे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई। यह दुर्घटना टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रांची–पुरुलिया मुख्य मार्ग पर टाटीसिलवे पोस्ट ऑफिस से आगे ईईएफ ग्राउंड के समीप हुई।  समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने एंबुलेंस बुला ली थी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed