Advertisements
Spread the love

रांची की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, 3300 करोड़ की लागत से बनेंगे कई फ्लाईओवर

Advertisements

रांची । राजधानी रांची की सूरत अब बदलने वाली है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारु बनाने के लिए सरकार ने राजधानी में फ्लाईओवरों का जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 3300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग के अनुसार, सिरमटोली फ्लाईओवर की शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में आधा दर्जन से अधिक फ्लाईओवर के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो चुका है। जहां फ्लाईओवर बनाने की योजना है, उन स्थानों को पहले से चिह्नित किया जा चुका है। इनमें से कई योजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है, जबकि कुछ स्थानों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी पूरी कर ली गई है। यह परियोजना रांचीवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। आने वाले समय में रांची एक स्मार्ट और ट्रैफिक-मुक्त शहर की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

You missed