Advertisements
Spread the love

चाकुलिया ने धूमधाम से निकाला गया रथ यात्रा, विधायक समीर मोहंती ने खींचा रथ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से कीर्तन मंडलियों के साथ रथ यात्रा निकाली गई. रथ यात्रा के मौके पर विधायक समीर मोहंती रथ यात्रा में शामिल होकर रथ खींचा. इस अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्ति को रथ पर बैठा कर बाजार का परिक्रमा कर मौसीबाड़ी पहुंचाया गया. रथ यात्रा दौरान लोगों ने जगह-जगह पर रथ रोककर प्रभु जगन्नाथ की पूजा की. रथ यात्रा के दौरान प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में रथ को खींचने के लिए महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी.

इस दौरान रासमंच से निकली रथ यात्रा मुख्य पथ होते हुए नया बाजार के वैद्यनाथ राइस मिल स्थित मौसी बाड़ी पहुंचकर संपन्न हुई. वहीं जुगीपाड़ा से निकली गोपाल जिउ रथ यात्रा में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीण रथ को खींचते हुए मुख्य पथ होते हुए नया बाजार स्थित नागा बाबा मंदिर मौसीबाड़ी पहुंचकर समाप्त हुई. रथ यात्रा के दौरान जगह जगह पर ग्रामीण रथ को रोककर श्रद्धा पूर्वक भगवान जगन्नाथ की पूजा की और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया.

You missed