Advertisements
Spread the love

दुर्गा पूजा के आगाज़ पर रवि शंकर बने शतकवीर रक्तदाता, पिता को समर्पित की उपलब्धि

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका । शारदीय दुर्गा महोत्सव के आगाज़ और महालय के पावन दिन पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने शहर को एक और शतकवीर रक्तदाता दिया। टीम के सक्रिय सदस्य रवि शंकर ने आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एसडीपी रक्तदान कर अपनी शतकीय पारी पूरी की।

रवि शंकर ने 23 दिसंबर 1998 को रक्तदान की शुरुआत की थी और अब तक कुल 100 बार रक्तदान (86 बार स्वैच्छिक रक्तदान एवं 14 बार एसडीपी रक्तदान) कर चुके हैं। 55 वर्ष 8 माह 14 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने अपना नाम शतकवीर रक्तदाता के रूप में दर्ज करवा लिया।

रक्तदान कक्ष को गुब्बारों से सजाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रवि शंकर ने अपनी उपलब्धि अपने स्वर्गीय पिता सतीश कुमार सिन्हा को समर्पित की और अपनी टीम पीएसएफ परिवार को श्रेय दिया।

इस मौके पर टीम पीएसएफ का 1666वां एसडीपी रक्तदान भी पूरा हुआ। कार्यक्रम में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन मनोज कुमार महतो सहित टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, शुभेंदु मुखर्जी, किशोर साहू, उत्तम कुमार गोराई, अनिल प्रसाद और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। निदेशक अरिजीत सरकार ने रवि शंकर को शुभकामनाएँ दीं और उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।