Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर पीडीजे ने कैंप कोर्ट के दौरान चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में संबंधित अधिकारियों के संग की बैठक…

सरायकेला: संजय मिश्रा । नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में अपने कैम्प कोर्ट के दौरान सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं चांडिल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव तथा बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने की दिशा में प्रयास करने को कहा।

Advertisements

जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। बैठक में उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि जो भी लोग जिन पर exise आदि का केस है, अगर अपना केस कंपाउंड कराना चाहते है तो उन्हें जरूर प्रेरित करें। एवं बीते 9 दिसम्बर को संपन्न हुये नेशनल लोक अदालत के आंकड़े से अधिक वादों के निष्पादन करने का लक्ष्य रखें। बैठक में एडीजे चांडिल एसएन सिन्हा, ACJM रवि प्रकाश तिवारी, SDJM अमित आकाश सिन्हा, चांडिल बार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, सचिव देवाशीष कुंडू, अधिवक्ता अशोक झा, असीम गोप, अनिल साहू आदि शामिल रहे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आगामी 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल करने के लिए अधिक से अधिक वाद के निष्पादन हेतु पूर्ण प्रयास का आश्वासन दिये।

You missed