Advertisements
Spread the love

झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के शिविर में 8 का हुआ निबंधन; होगा नि:शुल्क ऑपरेशन…

सरायकेला Sanjay : झारखंड सामाजिक कल्याण समिति द्वारा जन्मजात कटे ओंठ व तालु वाले शिशु व सभी उम्र के लोगो का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जा रहा है। इस निमित्त झारखंड सामाजिक कल्याण समिति द्वारा रविवार को आदित्यपुर के एस टाइप फुटबॉल मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जन्मतजात कटे ओंठ एवं तालु वाले शिशु एवं सभी उम्र के लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने की जानकारी देने के साथ लोगो को जागरुक किया गया। शिविर में कटे ओंठ व तालू वाले कुल 8 बच्चों एवं एक 45 वर्षीय महिला का निबंधन किया गया। जिसका संस्था द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार ये कार्यक्रम किया जा रहा है। जन्मजात कटे ओंठ व तालू वाले शिशु का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए वे नि:संकोच संस्था से संपर्क कर सकते है। मौके पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा