
युवाओं को नशा से बचाना ही ‘डॉन’ योजना का उद्देश्य : डालसा
जे.सी. टॉवर, मेन रोड, रांची में जागरूकता कार्यक्रम

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
रांची । न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के नेतृत्व में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की देखरेख में नालसा द्वारा संचालित योजना ‘डॉन–2025’ के तहत युवाओं को नशा से बचाने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20.02.2026 को रिलायंस स्मार्ट स्टोर, जे.सी. टॉवर, मेन रोड, रांची में किया गया। इस अवसर पर लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख श्री अतुल गेरा, डालसा के पीएलवी संगीता देवी, साहिष्ता प्रवीण, मुन्नी देवी, नमिता कुमारी, प्रदीप नाग एवं अन्य उपस्थित थे। लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा ने कहा कि नशा हमारे देश को खोखला कर रहा है। नशा से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आवश्यक है। डालसा की पीएलवी संगीता देवी ने युवाओं को नशा न करने की सलाह देते हुए कहा कि नशा से तन और धन दोनों की हानि होती है। साहिष्ता प्रवीण और मुन्नी देवी ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही डालसा का उद्देश्य है। प्रदीप नाग ने भी नशा से होने वाली हानियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

