
शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन को अखिल झारखण्ड विस्थापित अधिकार मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने 10 सूत्री मांगों को लेकर सौंप ज्ञापन….
चांडिल डेम का जलस्तर 177 आरएल से नीचे रखने का किया आग्रह…
चांडिल: जेवीएसएम के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो द्वारा सीएम को दिए गए ज्ञापन में जानकारी दी गई कि विगत 53 दिनों से 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले पुराना स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत है । पिछले 42 वर्षों से वे सब अपने हक अधिकार और न्याय से वंचित हैं। समय बदला, राज्य बदला, सरकार भी बदलती रही पर आज तक हमें हमारा हक और अधिकार नहीं मिला।

1981 में बना नीति नियम के अनुसार हमें कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ उन्होंने जानकारी दी कि आज चांडिल डैम का जलस्तर 180.20 मीटर है, समय रहते यदि डेम का फाटक नहीं खोला गया तो हर वर्ष की तरह विस्थापितों के मकान, खेत इत्यादि डूब जाएगा। पूर्व की भांति उन्हें जान-माल कि क्षति होगी, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। इस अवसर पर श्री महतो ने उक्त स्थल पर मौजुद ईचागढ़ विधायक सविता महतो से मिलकर चांडिल डेम के बढ़े हुए जलस्तर से विस्थापितों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया और उन्हें भी ज्ञापन की प्रति देते हुए आग्रह किया की चांडिल डेम का जलस्तर 177 आरएल के करीब रखा जाय।
इसपर विधायक सविता महतो ने विस्थापितों के तमाम मुद्दों को सीएम के समक्ष फिर से रखने का आश्वासन श्री महतो को दिया। ज्ञात हो की हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र में विधायक चांडिल डेम के बढ़ते जलस्तर का मामला विधानसभा के पटल पर रख चुकी है।

