Advertisements

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)
Advertisements

साहिबगंज जिला के बरहेट थाना क्षेत्र के तेयोटोला गांव के निकट स्थित गुमानी नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी शाहबुद्दीन मोमिन अपने ससुराल तेयोटोला बरहेट आया था। गुरुवार के दोपहर वह अपने साले इस्लाम अंसारी के साथ नदी स्नान करने गया था।स्नान करने के दौरान वह डूबने लगा।जिसे देख इस्लाम अंसारी उसे बचाने के लिए नदी में कुद गया।लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण दोनो डूबने लगे।इसी दौरान हो हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए ओर दोनो को बाहर निकाले।आनन फानन में दोनो को सीएचसी बरहेट इलाज के लिए लाया गया।जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया।उक्त घटना से परिजनों में शौक का माहौल ब्याप्त है।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : 144 छात्रो के लिए दो कमरे; कैसे हो पढ़ाई; जिला पहुंचे शिक्षा सचिव ने दो कमरे और बन...
चाण्डिल:अखिल झारखंड विस्थापित मंच के116 गांव के सैकड़ों विस्थापित ने राकेश रंजन के नेतृत्व में पातकुम...
SARAIKELA NEWS : नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुल...

