Spread the love

पाकुड़ सुमित कुमार

पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना में पदस्थापित एसआई विवेक कुमार दुबे व पुनीत कुमार गौतम को स्थानांतरण हो जाने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। थाना प्रभारी मदन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने माला पहनाकर ओर शाल ओढा कर विदाई दी।दोनों पुलिस पदाधिकारी 2018 बैच के है। जो बीते एक वर्ष से थाना में पदास्थापित थे। एसआई पुनीत कुमार गौतम को पाकुड़िया थाना स्थानांतरण किया गया है ,वही विवेक दुबे को पाकुड़ नगर थाना। थाना प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि दोनों पुलिस पदाधिकारी कर्तव्यनिष्ठ व जुझारू थे। क्षेत्र की किसी भी समस्याओं को लेकर सजगता से अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निर्वहन किया। लेकिन सरकारी नौकरी में पदाधिकारी का आना-जाना लगा रहता है।इस मौके पर एएसआई सनातन मांझी , अशोक यादव , एनडी सिंह , रविन्द्र कुमार, रमेश सिंह , अयोध्या राम , राम कुमार मेहता , विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed