Advertisements
Spread the love

 

पाकुड़ सुमित कुमार

Advertisements

अंतराराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग जिला कार्यालय का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने फिता काट कर किया। शहर के छोटी राजबाड़ी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। जिप अध्यक्ष श्री मुर्मू ने कहा कि जिला के लोगो के मानवाधिकार की रक्षा में आइएचआरएसजेसी अपनी सकारात्मक भुमिका निभायेगा। वही नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति संपा साहा ने कही कि लोगो के मानवाधिकार का हनन नही हो ,इसमें अंतराराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग को अपने दायित्वो का सही तरीके से निर्वहन करना होगा। इस मौके पर अंतराराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की जिलाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन घोष, अरूण कुमार त्रिवेदी, रिटायर्ड व्यख्याता डा. त्रिवेदी प्रसाद भगत, आशिष दुबे, निर्मलेंद्र चंद्र पांडेय के अलावे शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

You missed