Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(ब्यूरो)

काँग्रेस कमिटी प्रखंड इकाई पतना के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर, अर्जुनपुर सहित विभिन्न गांव में जन -जागरण अभियान कार्यक्रम चला कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।जिसका नेतृत्व पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम किया गया। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार आनंद उपस्थित थे
इस दौरान अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है ।केंद्र की भाजपा सरकार के शासन में दिनों- दिन खाद, तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस का दाम लगातार बढ़ रहा है ।देश की जनता को मोदी सरकार की नीति और महंगाई मार रही है। मोदी सरकार ने कोविड-19 में महंगाई का बोझ डालकर लोगों के जले में नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। लेकिन जमीनी स्तर पर आज हालत विपरित है ।इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार गांव -गांव में जन जागरण अभियान चला रही है। किसानों ने पूरे देश में आंदोलन किया और अभी भी आंदोलनरत है ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी किसानों का समर्थन में निरंतर आंदोलन करती रही।जिससे मजबूर होकर केंद्र सरकार को घुटने टेकना पड़ा। केंद्र सरकार तीन कृषि कानून बिल वापस लेने की घोषणा किया यह जीत संघर्ष और बलिदान का है।
इस मौके पर कालू सेख,तोसिफ सेख, विजय पासी ,रेजाउल शेख, सोनू सोरेन,अली शेख, किशन कुमार ,प्रेमलता मुर्मू, विकास कुमार, असलम शेख, ललित ठाकुर, दीपक ठाकुर ,संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…