Spread the love

साहिबगंज (रण बिजय गुप्ता, संथाल ब्यूरो) तालझारी थाना क्षेत्र के झरना टोला स्थित होंडा शोरूम में लुटपाट की घटना के आरोप में गिरफ्तार देबू तुरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।

Advertisements

आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह महराजपुर- तालझारी मुख्य पथ को जाम किया।फिर थाना में तोडफ़ोड़ की।जिससे तालझारी बीडीओ सहित पुलिस पदाधिकारी के वाहन ओर मोटरसाइकिल सहित छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।  वहीं ग्रामीणों के द्वारा पथराव किए जाने पर सिपाही चरण टुडू ओर संतोष झा घायल हो गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।मृतक की पत्नी अनुपमा हेम्ब्रम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन से पुलिस उसके पति को गिरफ्तार करके रखे हुई है।जो सरासर गलत है।उन्होंने पुलिस के मार से उसके पति की मृत्यु हो जाने का आरोप लगाई है। शुक्रवार की दोपहर सड़क जाम कर रहे लोग उग्र हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर स्थानीय कारगिल चौक पहुंच गए। देखते-ही-देखते भीड़ ने तालझारी थाना में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उधर, पुलिस ने थाना में भीड़ के हमले के बाद बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। भीड़ ने आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह और बरहड़वा एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव सहित बड़हरवा ,रांगा थाना सहित अन्य थाना के पुलिस पदाधिकारी ओर जवान घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि देबू तूरी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। थाना में कल देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने तत्काल उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तालझारी पुलिस फिलहाल यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Advertisements

You missed