Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के निर्देशन पर एवं साइंस फॉर सोसाइटी के तत्वाधान में शुक्रवार को साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रायोगिक कक्ष में साइंस फॉर सोसायटी जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। साहिबगंज महाविद्यालय वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौधरी की अध्यक्षता में साइंस फॉर सोसाइटी की जिला इकाई का सर्वसम्मति से चयनित किए गए।जिसमे अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक भू विज्ञान विभाग साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज, उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार अध्यक्ष रसायन विभाग , सचिव प्रभात कुमार सिंह पीजीटी प्लस टू बरहरवा , उप सचिव डॉ रश्मि रानी शर्मा जंतु विज्ञान विभाग , कोषाध्यक्ष मनोहर शर्मा सहायक शिक्षक आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरिया, जिला संरक्षक सह सलाहकार समिति में डॉ राहुल कुमार संतोष प्रभारी प्राचार्य , डॉ मीरा चौधरी अध्यक्ष वनस्पति विभाग एस आर आई रिज़वी अध्यक्ष भूविज्ञान विभाग साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज , डॉ राज कपूर सिंह प्राचार्य जोहार नवोदय विद्यालय साहिबगंज, डॉ रानी झा प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय राजस्थान स्थानी सदस्य के रूप में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ संजीव कुमार सिंह , परितोष कुमार साह , वसीम रजा , डॉ रूपा , डॉ शोभा , नवोदय विद्यालय के अजय कुमार, नीरज कुमार सिंह, प्रणव कुमार शर्मा , मनीष सिन्हा, प्रणव शंकर , डॉ धरवेंद्र कुमार, डॉ संतोष कुमार चौधरी , सैमी मरांडी, आदि सदस्य बनाए गए। डाँ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि साइंस फॉर सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति छात्र-छात्राओं में रुचिबढ़े एवं समाज में विज्ञान का विकास एवं समाज के विभिन्न समस्याओं , चुनौती को वैज्ञानिकता के माध्यम से समाधान, अंधविश्वास मुक्त होझारखंड , युवा वैज्ञानिक अधिक संख्या में बढ़े विज्ञान के विकास को लेकर जागरुकता आदि है ।
बैठक में नई समिति में यह चर्चा भी किया गया कि पूरे जिला के शिक्षकों का उन्मुखीकरण, सेमिनार व वर्कशॉप का आयोजन, विज्ञान प्रदर्शनी छात्र छात्राओं के लिए आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Advertisements

You missed