
नगर निगम चुनाव की रणनीति तय करने जुटा राजद, राजद का ‘प्लान-B’ तैयार, सकला मार्डी बने चेहरा, महागठबंधन समन्वय पर जोर

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
आदित्यपुर । आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक अहम संगठनात्मक बैठक सरायकेला स्थित राजद कोल्हान कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक सरायकेला जिला अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तय करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन आदित्यपुर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सकला मार्डी के तत्वावधान में एवं जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, नगर निगम चुनाव की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन मंथन हुआ।इस दौरान आदित्यपुर नगर अध्यक्ष, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष तथा सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में महागठबंधन की सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ आपसी तालमेल स्थापित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि तालमेल नहीं बन पाता है, तो राजद अपने समर्थित प्रत्याशी के रूप में सकला मार्डी को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार करेगी । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार, उपाध्यक्ष राम यादव, महासचिव बीरेंद्र कुमार, डी.एन. सिंह, सचिव राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, करन गोवास्मी, बसंत हांसदा, ऊषा भारती, विनय पासवान, मन यादव, पिंटू यादव, अनिल कुमार रजक, अर्जुन हांसदा, विशाल बासके, सुनु दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे । बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें तथा जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।
Related posts:

