Advertisements
Spread the love

रांची हैक्स का समापन, विजेता हुए पुरस्कृत

Arjun Kumar Pramanik……✍️

नामकुम(राँची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गूगल डेवलपर ग्रुप के सहयोग से दो दिवसीय नेशनल हैकथन का आज समापन हुआ। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन, डेटा सिस्टम्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग जैसे उद्योगोन्मुख प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर कुल 31 टीमों के 120 प्रतिभागियों ने कार्य किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा तीन टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार टीम सिंक, आरवीएस भिलाई को 30 हजार रुपए, एनआईटी जमशेदपुर की टीम हैक्समिथ को द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 20 हजार रुपए नकद और सरला बिरला विश्वविद्यालय की टीम जॉयबॉय को 10 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशेष नवाचार प्रयासों के लिए दो टीमों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। नमन विद्या स्कूल, हजारीबाग के प्रतिभागी को अर्ली इनोवेशन प्रोजेक्ट के लिए विशेष तौर पर सराहा गया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर एसबीयू सभागार में रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विवि के  महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं  कुलपति प्रो सी जगनाथन के अलावा विवि की आयोजक टीम में शामिल डीन सीएसई डॉ. पंकज गोस्वामी, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव एवं डॉ. दीप्ति कुमारी भी उपस्थित रहीं। सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाते रांची हैक्स कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष करते हुए आयोजकों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।