Advertisements
Spread the love

मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को सरायकेला

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सरायकेला। मोटरसाइकिल चोरी करने के दो आरोपी 20 वर्षीय प्रह्लाद कुमार और कुंदन राज को गिरफ्तार कर सरायकेला पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उक्त दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए जेएच 05डीए-0898 संख्या की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि बीते 20 सितंबर को उमेश यादव द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में शिकायत करते हुए उक्त दोनों को आरोपी बनाया गया था। जिसके तहत सरायकेला थाना कांड संख्या 105/2022 के तहत मामला दर्ज करते हुए कांड के अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिक अभियुक्त वर्तमान में कोलाबीरा के तिरिल्डीह गांव निवासी प्रहलाद कुमार एवं कुंदन राज को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपना अपराध स्वीकार किया। और उन लोगों की निशानदेही पर घटना में चोरी के मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गौरविगहा गांव के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में कोलाबीरा के तिरिल्डीह में रह रहे हैं।

Advertisements

You missed