Advertisements
Spread the love

मत्स्य पालन विभाग भारत सरकार के सचिव ने किया चांडिल डैम का दौरा

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का जाना हाल…..

सरायकेला मत्स्य पालन विभाग भारत सरकार के सचिव जतिंद्रनाथ स्वेन के नेतृत्व में पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा चांडिल अनुमंडल अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों तथा राज्य की अन्यान्य मात्स्यिकी संबंधी गतिविधियों का स्थल भ्रमण किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा श्री स्वेन सहित कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के सचिव अबूबकर सिद्दीकी पी का स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान चांडिल डैम में स्थानीय केज मत्स्य पालकों एवं आरएफएक्स मत्स्य पालकों के महिला एवं पुरुष समूह के द्वारा संथाली पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने चांडिल जलाशय में हो रहे विभिन्न प्रकार के मछली पालन गतिविधियों का निरीक्षण किया।

चांडिल डैम में वृहद पैमाने पर मछली पालन के लिए किए जा रहे केज कल्चर एवं आरएफएफ पेन कल्चर को देखा गया। विस्थापितों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भारत सरकार के सचिव श्री स्वेन द्वारा इसे राज्य के अन्य उपयुक्त जलाशयों में भी क्रियान्वित किए जाने की बात कही गई।

मौके पर राज्य के मत्स्य निदेशक एचएन द्विवेदी, संयुक्त मत्स्य निदेशक मनोज कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं चांडिल बांध विस्थापित मत्स्य जीवी स्वावलंबी स.स.ली. के सचिव नारायण गोप एवं अध्यक्ष श्यामल मार्डी मौजूद रहे। चांडिल डैम के समीप स्थित फिश फीड मिल का भी केंद्रीय सचिव द्वारा निरीक्षण किया गया। जिससे स्थानीय स्तर पर ही मत्स्य कृषकों को मछलियों का पूरक आहार प्राप्त हो रहा है। और फिट बेस्ड फिशरीज को बल मिल रहा है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?