Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय कुमार मिश्रा)। राणा प्रताप स्वाँसी उच्च विद्यालय के निदेशक एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के यूथ सेल के कोल्हान प्रभारी प्रभात सिंह स्वाँसी ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने के संदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। संगठन की तेलानी टूटी, सुनीता, एतवा एवं जमुना के साथ पौधारोपण करते हुए उन्होंने कहा कि आज सभी को शुद्ध वातावरण और पर्यावरण की आवश्यकता है। लेकिन इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने को कोई भी तैयार नजर नहीं आता है। उन्होंने अपील की कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण और जन कल्याण संगठन की मुहिम से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाते हुए उसका अच्छे तरीके से पालन पोषण करें। क्योंकि इन्हीं हरियाली के बीच में प्राचीन समय में ऋषि मुनि तप करते हुए सैकड़ों वर्ष जीवन जीते थे। और इन्हीं जंगलों में  प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए जड़ी-बूटी भी वैद्य इकट्ठा किया करते थे। जिसका उल्लेख रामायण में भी लक्ष्मण जी के मूर्छा को जड़ी बूटी से दूर किए जाने को लेकर किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि हरियाली बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निश्चित तौर पर पौधारोपण करें।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?