Advertisements
Spread the love

ब्रेस्ट कैंसर की जांच को लेकर दो दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन …

सरायकेला Sanjay : महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर की जांच को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल सरायकेला में एग्रोविजन ग्रुप ऑफ कंपनीज दिल्ली के द्वारा दो दिवसीय हैंड्स ऑन ब्रेस्ट कैंसर जांच प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में उपस्थित चिकित्सकों को एग्रोवीजन से आई प्रशिक्षिका कविता भट्ट, समीक्षा अरोरा एवं पूनम देवी ने ब्रेस्ट कैंसर के जांच करने का प्रशिक्षण दिया. मौके पर डॉ सी बी राव, डॉ मनोरमा सिद्धेश, डॉ पुनीत, डॉ प्रीति, डॉ मीरा एवं डॉ सोनिया सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे.

Advertisements

You missed