Advertisements
Spread the love

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय तपन बागची को दी श्रद्धांजलि…

सरायकेला Sanjay । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चाईबासा जाने के क्रम में राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री चंदन बागची के भाई स्वर्गीय तपन बागची के आवास पर पहुंचे। और स्वर्गीय तपन बागची को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को सांत्वना दिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम, प्रदेश सचिव छोटे राय किस्कू, स्वर्गीय तपन बागची के बेटे प्रदेश प्रतिनिधि राज बागची एवं टूकुन भंज सहित अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Advertisements