Spread the love

जिला परिषद अध्यक्ष ने सरायकेला प्रखंड परिसर स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र/लेम्पस का किया उद्घाटन; जिले में सरायकेला, खरसावां एवं चांडिल प्रखंड मे स्थित विभिन्न धान अधिप्राप्ति केंद्र का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन…

सभी रजिस्टर्ड किसान नजदीकी लेम्पस में ही अपने धान का

बिक्री करे :  सोनाराम बोदरा….

सरायकेला  Sanjay । सरायकेला प्रखंड परिसर स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने फीता काटकर विधिवत उद्धघाटन किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार, अंचलाधिकारी सरायकेला सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं सम्बन्धित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र में उपस्थित सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस क्रम मे केंद्र में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को केंद्र में आने वाले किसानों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बताते चलें कि जिले मे किसानो की सहूलियत को देखते हुए जिले मे कुल 17 लेम्पस का संचालन किया जा रहा है। जिसमे सरायकेला, खरसावां एवं चांडिल प्रखंड मे स्थित विभिन्न केन्द्रो का स्थानीय जनप्रतिनिधि (विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष) के द्वारा बृहस्पतिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि किसानों को न्यूनतम मूल्य समर्थन प्रदान करने तथा किसानो के सहूलियत को देखते हुए सभी प्रखंडो मे कुल 17 लैंपस का चयन किया गया है। जिसका बृहस्पतिवार से संचालन प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगे आवश्यकतानुसार अन्य केन्द्रो का चयन कर संचालित किया जायेगा।

ताकि अधिक से अधिक किसानो का धान केंद्र मे खरीदा जा सके। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी रजिस्टर्ड किसानो से अपील करते हुए कहा कि वह अपने धान केंद्र मे ही बिक्री करे। वही ऐसे किसान जो रजिस्टर्ड नहीं हुए है उधको जल्द से जल्द अंचल कार्यालय मे सम्पर्क स्थापित कर पंजीकरण कराने की बात कही। इस दौरान अनुमंडल सरायकेला सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने कहा की जिले मे कुल 17 केंद्र संचालित किया जा रहा है। केंद्र मे संधारण धान का मूल्य 2050 रु प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड 2070 रु पति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित है। इस दौरान उन्होने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपने नजदीकी केंद्र में आकर ही अपने धान का बिक्री करे।

Advertisements

You missed