Advertisements
Spread the love

उउवि दुगनी में वार्षिक समारोह सह पूर्ववर्त्ती छात्रो का मिलन

समारोह आयोजित..

सरायकेला (Sanjay ) : गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुगनी में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव सह पूर्ववर्त्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रुप से उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार सिंहा ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीईओ जीतेन्द्र कुमार सिन्हा ने बच्चो से नियमित रुप से स्कूल आकर लगन व मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने की बात कही। स्कूल के प्रधानाध्यापक मोतीलाल मुंडा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। खेलो झारखंड के तहत विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न इवेंट के सभी विजेता प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

समारोह में विद्यालय से वर्ष 2015 से लेकर 2022 तक के मैट्रिक परीक्षा में स्कूल के तीन-तीन टॉपरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया शीला हाइबुरु, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, पंसस सविता सोय, राकेश ठाकुर, प्रतुल प्रमाणिक, कृष्णा कैवर्त्त, लंबोदर महतो, दीपारानी दास, शिव शंकर माझी, चंद्रशेखर दुबे, नंदकिशोर महतो, प्रशांत घोषाल, आशा महतो, सुरेन्द्र सिंह समेत अभिभावक बच्चे व अन्य उपस्थित रहे।

You missed