Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सावन के पहली सोमवारी पर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर चाकुलिया शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम शिवालयों में अहले सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गयी है. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचकर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख – समृद्धि की कामना की. कई शिव भक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे थे. इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा. आरती और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा. शिवभक्तों ने गंगा जल के साथ ही बेलपत्र, फल-फूल, भांग, धथूरा आदि अर्पित कर विधान पूर्वक पूजा की. काफी संख्या में नवयुवकों और नवयुवतियों ने भी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की.

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर