Advertisements
Spread the love

सरायकेला-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान . . .

सरायकेला संजय

Advertisements

जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सरायकेला-जमशेदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो के अनुपालन तथा सम्बन्धित थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने बिना सीट बेल्ट के बड़े वाहन वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन एवं बिना शीट बेल्ट के बड़े वाहन चलाने वाले धराए 20 से 25 वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सड़क-सुरक्षा की टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दोरान लोगों को यातायात नियमों एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के उपयोग की अहमता, उपयोगिता के बारे में बिंदुवार जानकारी साझा की गई।

साथ ही अपने साथ-साथ अपने परिवार एवं सम्बन्धित सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने हेतु अपील किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार एवं यातायात पुलिस शामिल रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?