Advertisements
Spread the love

बिरजा कुजूर बनाए गए सीनी ओपी प्रभारी…

सरायकेला Sanjay। जिले के सीनी एवं कपाली ओपी प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिला आदेश जारी करते हुए कपाली और सीनी ओपी के प्रभारियों को बदल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा कपाली ओपी के प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता का तबादला करते हुए उन्हें कांड्रा थाना में जेएसआई पद पर नियुक्त किया गया है।

Advertisements

वहीं कांड्रा थाना में प्रतिनियुक्त सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को कपाली ओपी का प्रभारी बनाया गया है। सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी को सरायकेला पुलिस केंद्र भेजा गया है। इनके स्थान पर चौका थाना से बिरजा कुजूर को सीनी ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

You missed