उपायुक्त ने जनता दरबार में 70 फरियादियों की सुनी समस्या,
त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…
सरायकेला Sanjay । जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल जिला समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित कर जिले के दूर-दराज गाँव/शहर से आए लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से लगभग 70 फरियादी आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी समयाओ से उपायुक्त को अवगत कराये। जिनमे मुटेशन, रेट रशीद, स्वास्थ्य चिकित्सा अनुदान योजना, प्राथमिक विद्यालय धुरिपदा को पुनः प्रारम्भ करने समेत विभिन्न विभाग सम्बन्धित मामले आए। जनता दरबार में उपायुक्त ने कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वही कई मामलो के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित कर उक्त मामले की नियमसंगत त्वरित निष्पदान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में कुकडु प्रखंड से एक लाभुक मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के लाभ हेतु उपायुक्त से मिले। उपायुक्त ने लाभुक से वार्ता की एवं उनके स्वास्थ्य समस्या के समाधान हेतु तत्काल आवश्यकतानुसार चिकित्सा सहायता प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना का लाभ प्रदान करने के संबंध में सिविल सर्जन को निर्देशित किया।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-9.52.55-AM-e1718771270286.jpeg)
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2022/08/logo.jpg)