Spread the love

गम्हरिया थाना प्रभारी के स्थानांतरण से लोगों में दिख रही है नाराजगी…

ए के मिश्र  सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अचानक स्थानांतरण किए जाने से थाना क्षेत्र के गम्हरिया वासियों में नाराजगी देखी जा रही है। थाना प्रभारी की छवि भी साफ सुथरा लोगों की नजर में बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कोई पब्लिक की शिकायत आरोप नहीं है और अचानक स्थानांतरण किए जाने से प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी देखा जा रहा है। गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह हमेशा आम जनता के सुख-दुख एवं सुरक्षा सहायता के लिए समर्पित रहे हैं ।ऐसे बिना आरोप शिकायत के स्थानांतरण किए जाने से आम जनता में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

Advertisements
Advertisements

You missed