Spread the love

अज्ञात वाहन द्वारा पिकअप वाहन को मारी टक्कर, तीन ज़ख्मी…

*झंटु पाल*

Advertisements
Advertisements

काठीकुंड: गोविंदपुर साहेबगंज के मुख्य पथ काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत काटापहाड़ के समीप अज्ञात वाहन के द्वारा पिकअप वाहन JH04X 8985 को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गए पिकअप वाहन में सवार चालक समेत दो युवक ज़ख्मी हो गए। तीनों युवक घटना के उपरांत वाहन के केबिन में आधे घंटे तक फंसे रहे ,

घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने केबिन में फंसे तीनों युवक को बाहर निकाला, जिसके बाद 108 में कॉल कर एम्बुलेंस बुलाया एंव तीनों ज़ख्मी को एम्बुलेंस द्वारा दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों की उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ ज़ख्मी जुगल किशोर कापरी, व दूसरा जख्मी पियूष राज दुमका के रहने वाले, वही तीसरा युवक प्रेम मंडल जामा थाना क्षेत्र रहने वाले बताया जा रहे। सूचना मिलते ही काठीकुंड पुलिस बल घटना स्थल पहुंच कर दुर्घटना ग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया गया।।

You missed